Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शहर के कांग्रेसी पहुंचे दिल्ली, विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर के कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली में इन कांग्रेसियों ने मंगलवार को जंतर मंतर पर आयोजित पैदल मार्च में भाग लिया. साथ ही सत्याग्रह भी किया. जमशेदपुर से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेता रूहुल जमील अहमद के अलावा कुतुबुद्दीन खान, फिरदोस खान आदि इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. इस विरोध प्रदर्शन में जमशेदपुर के कांग्रेसियों के अलावा सांसद केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कन्हैया कुमार, प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोध कांत सहाय आदि भी मौजूद थे. गौरतलब है कि कांग्रेसी राहुल गांधी से ईडी द्वारा हो रही पूछताछ के विरोध में आंदोलनरत हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ranveer-singh-becomes-topper-of-shanti-devi-saraswati-shishu-vidya-mandir-school/">चाकुलिया

: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल का टॉपर बना रणवीर सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही