सरयू राय की शिकायत से यह स्थिति बनी: नितेश मित्तल
कांग्रेस नेता नितेश मित्तल ने कहा कि वर्तमान विधायक सरयू राय द्वारा एनजीटी में शिकायत करने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. जिसके कारण विगत 15 दिनों से मानगो में कचरा का उठाव बंद है. हर चौक चौराहे पर गंदगी का अंबार है. वहां से आने जाने वाले लोग परेशान हैं. क्योंकि कचरा से दुर्गंध आ रही है. जिसके कारण क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है.वर्तमान विधायक पर आंख में धूल झोंकने का आरोप
उन्होंने मानगो नगर निगम पर आरोप लगाया कि ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तक नहीं करवाया जा रहा है. जबकि आनन फानन में विधायक के कुछ लोग ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने लगे. मानगो की जनता समझ गई है कि वर्तमान विधायक सिर्फ और सिर्फ आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं. कांग्रेस नेता गुड्डू सिंह ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर मानगो के कचरा का उठाव एवं इसका निष्पादन सुचारू रूप से नहीं किया गया तो मानगो वासियों के साथ कांग्रेस पार्टी मानगो नगर निगम में तालाबंदी करने को बाध्य होगी. जिसकी जवाबदेही मानगो नगर निगम एवं स्थानीय विधायक की होगी.धरना में यह लोग रहे शामिल
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पप्पू सिंह उज्जैन, अजय मिश्रा, अखिलेश सिंह, संजय तिवारी, बबुआ झा, नितेश मित्तल, संजय शर्मा, मोहम्मद अख्तर, राकेश दास, शाहनवाज अहमद, बबन शुक्ला, ताकू भाई, सुरेंद्र गुप्ता, प्रभाकर, अश्विनी सिंह, सुबोध पाल, जयदेव शर्मा, शिशु गोप, कृपा मुर्मू, पवन बिहारी ओझा, निधि मिश्रा, गोपाल यादव, सन्नी अनुराग, दिनेश लोहार, सूरज प्रकाश, रविशंकर केपी, उमेश शर्मा, अनुज प्रसाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/minister-dr-irfan-ansari-met-congress-national-president-mallikarjun-kharge-in-delhi/">कांग्रेसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मिले मंत्री डॉ इरफान अंसारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment