Search

जमशेदपुर : कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से त्रिपुरा में कांग्रेस के वरीय नेता एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कराने एवं न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि त्रिपुरा में डॉ. अजय कुमार पर हमला एक सोची समझी साजिश के तहत की गई है. यह भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर किया गया हमला है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-deputy-chief-staged-a-sit-in-on-the-demand-of-banning-the-operation-of-heavy-vehicles/">चाकुलिया

: भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग पर उप प्रमुख ने दिया धरना

डॉ. अजय कुमार के बढ़ते प्रभाव से बौखला गई है भाजपा

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में डॉ. अजय कुमार के बढ़ते प्रभाव के कारण बौखलाहट में भाजपा द्वारा कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार को डराने धमकाने के उद्देश्य से की गई कायरतापूर्ण कार्रवाई है. कांग्रेस पार्टी का हर सदस्य भाजपा के इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की घोर निंदा करता है. सोनकर ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से हम मांग करते हैं कि त्रिपुरा में घटित घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करें. अन्यथा कांग्रेसी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से रविन्द्र कुमार झा, संजीव श्रीवास्तव, संजय यादव, परितोष सिंह, दीवेश राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp