Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के आह्वान पर बुधवार को बागबेड़ा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई. भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ पोटका विधानसभा क्षेत्र के बागबेड़ा के सिद्धो कान्हो मैदान से हुआ. जिला अध्यक्ष विजय खां ने सिद्धो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा की शुरुआत की. कांग्रेस की इस यात्रा में जिला अध्यक्ष के अलावा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान, प्रदेश के कोऑर्डिनेटर रियाजुद्दीन खान, सुबोध सिंह सरदार, ज्योति मिश्रा, संजय झा, उषा यादव, सविता राय, अनिल सिंह, सुनील गुप्ता, गुरदीप सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-cyber-criminals-arrested-red-handed-including-bike-and-mobile/">गिरिडीह

: तीन साइबर अपराधी बाइक व मोबाइल समेत रंगेहाथ गिरफ्तार

डीबी चौक पर हुई नुक्कड़ सभा

भारत जोड़ो यात्रा डीबी रोड पर पहुंच कर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई. जिला अध्यक्ष विजय खां ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत के मूल स्वरूप को खंडित कर दिया है. महंगाई आसमान को छू रही है. जब से नरेंद्र मोदी सरकार आई है. सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है. रेलवे में नौकरी लगातार समाप्त की जा रही है. भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाकर गरीबों का मजाक उड़ा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही