Search

 
 
 

जमशेदपुर : मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-टू के डीपीआर के लिए कंसल्टेंट बहाल करने पर बनी सहमति

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  मोहरदा जलापूर्ति फेज- दो का काम जल्द शुरु करने की दिशा में गुरूवार को एक बैठक जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जुस्को मोहरदा जलापूर्ति के प्रभारी संजीव झा, राजवर्द्धन सिंह राठौर के साथ ही विधायक के निजी सचिव सुधीर सिंह एवं जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह उपस्थिति थे. इस दौरान फेज-2 का डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट शीघ्र बहाल कर लेने का निर्णय लिया गया. इसके तहत इंटकवेल के बगल में स्थित खाली भूखंड पर एक सेटलिंग पोंड का निर्माण करने, टेल्को, भुवनेश्वरी मंदिर के समीप एक नया पानी टंकी का निर्माण, पंप हाउस का विस्तारीकरण, पानी प्यूरीफाई करने हेतु अतिरिक्त केलारी फोकलेटर और फिल्टर बेड का निर्माण कराने को लेकर कारवाई करने पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में ब्रांच रोड में पाइप लाइन का विस्तारीकरण, अलग अलग पानी टंकियों के लिए डेटिकेडेड राइजिंग पाईप लाइन बिछाने सहित वर्तमान में नालियों के ऊपर बिछा दिए गए सर्विस पाइप लाइन को हटाकर व्यवस्थित करने का प्रस्ताव दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saudis-soni-arrested-with-30-pudias-of-brown-sugar/">जमशेदपुर

: सउदी का सोनी 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

ऊंचे स्थानों पर स्थित घरों में नहीं हो पाती है जलापूर्ति

वर्तमान मोहरदा जलापूर्ति योजना से बिरसानगर जोन एक, एकबी, एवं 2बी जैसे ऊंचे स्थानों पर जलापूर्ति में काफी दिक्कत होती है. इसके समाधान के लिए विधायक सरयू राय ने भुवनेश्वरी मंदिर के ऊपर पानी टंकी बनाकर पेयजल की आपूर्ति करवाने का निर्देश दिया. विधायक के प्रयास से मोहरदा जलापूर्ति के लिए निर्मित टंकियों की सफाई करायी गई. इंटकवेल में कचरा प्रवेश न करे इसके लिए तीन जालियों लगायी गई. 360 स्थलों पर पाइप लाइन की सफाई की गयी है. पानी का कनेक्शन लेने के लिए कैम्प लगवाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mothers-abode-in-all-the-three-worlds-nothing-is-more-beautiful-than-manidweep-vijay-guruji/">जमशेदपुर

: तीनों लोकों में माता का धाम मणिद्वीप से सुंदर कुछ नहीं- विजय गुरूजी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही