Search

 
 
 

Jamshedpur : जिला अनुकंपा समिति की बैठक में 12 आश्रितों की नियुक्ति पर बनी सहमति

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई. जिसमें अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े  कुल 22 मामलों को समिति के निर्णय के लिए रखा गया. जिसमे 12 मामलों में समिति ने नियुक्ति की सहमति दी. जबकि शेष बचे 10 मामलों में तकनीकी खामियां दूर होने के बाद विचार का आश्वासन दिया.

यह अधिकारी थे उपस्थित

बैठक में एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एडीसी भगीरथ प्रसाद, स्थापना उप समाहर्ता मृत्युंजय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इससे पहले समिति के सदस्यों ने क्रमवार आवेदक द्वारा किए गए आवेदन के आलोक में अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार के सदस्यों की जानकारी, एनओसी एवं संबंधित विभागों में रिक्त पड़े पदों की जानकारी ली.

इन विभागों में नियुक्ति की मिली स्वीकृति

जिला अनुकंपा समिति ने लघु वितरणी प्रमंडल सं-2 का 1 आवेदन, सहायक आयुक्त उत्पाद कार्यालय से 1, खरकई लिंक नहर प्रमंडल से 1, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल आदित्यपुर से 1, नहर रूपांकण प्रमंडल सं-1 से 1, शिक्षा विभाग से 5 तथा स्वास्थ्य विभाग से  प्राप्त 2 आवेदन पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा प्रदान की. 12 आवेदनों में से वर्ग 3 में 8 आश्रितों एवं वर्ग 4 में 4 आश्रितों को नियुक्ति की जाएगी. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-10-thousand-people-participated-on-the-fourth-day-of-khadi-fair/">रांची:

खादी मेले के चौथे दिन 10 हजार लोगों ने की शिरकत, स्टॉल पर अनधिकृत कब्जाधारियों पर होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही