Search

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ साजिश : डॉ. विशेश्वर यादव

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ग्रेजुएट कॉलेज में बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष एवं झारखंड लोक मंच के महामंत्री डॉक्टर विशेश्वर यादव ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ साजिश हुई है. इसकी निष्पक्ष एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. आज कल साइबर क्राइम वाले फर्जी वीडियो और फर्जी ऑडियो एडिटिंग करके ब्लैकमेलिंग का धंधा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-social-worker-dr-vijay-singh-gagrai-helped-the-fire-victim-family-by-giving-rice-and-cash/">चक्रधरपुर

: अग्नि पीड़ित परिवार को समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने मदद की
इसी साजिश का शिकार बन्ना गुप्ता हुए हैं. एक गरीब एवं पिछड़े का बेटा स्वास्थ्य मंत्री बना है. इसलिए बहुत लोगों को रास नहीं आ रहा है. उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके पीछे जिसका भी हाथ हो, वह बहुत ही घटिया राजनीति कर रहा है. सामाजिक तौर पर किसी को बदनाम करना अच्छी बात नहीं है. उसे अवश्य दंड मिलना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp