Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने वाला कांस्टेबल सस्पेंड, अनुसंधानकर्ता से भी मांगा गया स्पष्टीकरण

Jamshedpur : एसएसपी को ज्ञापन सौंपने गए अधिवक्ता चंदन कुमार को हथकड़ी लगाने वाले कांस्टेबल बलराम चौधरी को एसएसपी प्रभात कुमार ने सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा अनुसंधानकर्ता श्रीराम शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है. बता दें कि अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने के विरोध में बुधवार को कोर्ट में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार कर दिया था.

अभय सिंह की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी को ज्ञापन सौंपने गए थे अधिवक्ता

अधिवक्ता चंदन कुमार सोमवार को भाजपा नेता अभय सिंह की गिरफ्तारी के बाद सात अन्य लोगों के साथ एसएसपी को ज्ञापन सौंपने गए थे, जहां से पुलिस ने सभी को हिरासत लेकर थाने में बैठा दिया था. मंगलवार को पुलिस ने अधिवक्ता चंदन चौबे समेत आठ लोगों को जेल भेजा था. न्यायलय में प्रस्तुत करने के दौरान पुलिस ने अधिवक्ता को हथकड़ी पहनाई थी जिसका विरोध अन्य अधिवक्ताओं ने किया था और उपायुक्त से मामले की लिखित शिकायत की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही