: अधूरे पड़े जलमीनार को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर : लोको फाटक में तेजी से चल रहा है अंडरपास का निर्माण कार्य
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर स्टेशन के पास स्थित लोको फाटक के पास रेलवे द्वारा अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है. इसके निर्माण का कार्य तेजी के किया जा रहा है. इस अंडरपास के बन जाने से लोको कॉलोनी जाने वाले लोगों को फाटक बंद रहने से होने वाली परेशानियों से निजात मिल जाएगी. इस रास्ते का इस्तेमाल रेल कर्मी सहित अन्य लोगों द्वारा किया जाता रहा है. ट्रेनों की शंटिंग से लेकर मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों के लगातार अवागमन के कारण यहां रेल फाटक काफी देर तक बंद रहता है. ट्रेनों के आवागमन के कारण कई लोगों को ट्रेन से कटकर जान भी गंवानी पड़ी है. इन समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए रेलवे ने लोको फाटक की जगह अंडर पास निर्माण की स्वीकृति दी है. अंडर पास का निर्माण कार्य तेजी से शुरू होने से रेलकर्मी सहित उनके परिजन व अन्य लोगों में खुशी देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-villagers-submitted-memorandum-to-bdo-regarding-incomplete-water-tower/">बहरागोड़ा
: अधूरे पड़े जलमीनार को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
: अधूरे पड़े जलमीनार को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment