Search

 
 
 

जमशेदपुर : तुलसी भवन में चार सितंबर से लगेगा मारवाड़ी महिला मंच का कंज्यूमेक्स मेला

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिष्टुपुर तुलसी भवन में आयोजित किया जा रहा है. कंज्यूमेक्स मेला चार सितंबर से छह सितंबर तक रहेगा. उक्त मेले में जमशेदपुर के अलावे मुंबई, कोलकाता से भी महिलाएं अपने उत्पाद का स्टॉल लगाएंगी. आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष वीणा अग्रवाल ने बताया कि आगामी पर्व-त्योवहारों को ध्यान रखते हुए इस प्रदर्शनी सह मेले का आयोजन किया जा रहा है. मेला सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sundernagar-police-station-in-charge-held-a-meeting-with-ganesh-puja-committees/">जमशेदपुर

: गणेश पूजा समितियों के साथ सुंदरनगर थाना प्रभारी ने की बैठक

कई वर्षों से आयोजित हो रहा है मेला

संस्थआ की सचिव सीमा अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए मारवाड़ी महिला मंच के द्वारा पिछले कई सालों से यह मेला लगाया जा रहा है. इस मेले में एक ही छत के नीचे महिलाओं की जरूरत की कुर्ती, साड़ी, गिफ्ट आइटम, चादर, बांदरवाल, लड्डू गोपाल की पोशाक, राखी के अलावे घरेलू जरूरत के हाथ के बने हुए मंगोड़ी, पापड़, अचार उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने कहा कि मेले को सफल बनाने के लिए मंच की सभी महिलाएं तत्परता से जुटी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-home-guards-of-the-district-asked-for-equal-pay-for-equal-work-submitted-memorandum-to-the-dc-to-the-governor/">जमशेदपुर

: जिले के गृहरक्षकों ने समान काम का समान वेतन मांगा, डीसी को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही