Search

 
 
 

जमशेदपुर : हड़ताल के मुद्दे पर दो भागों में बंटे संविदा अधारित शिक्षक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूरे राज्य में विश्वविद्यालयों में संविदा आधारित शिक्षकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि वे लोग हड़ताल में शामिल नहीं हैं. इस संबंध में महासचिव केके कमलेंदु ने कहा कि पहले की तरह महाविद्यालयों में कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं. उनकी मांगों के प्रति सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीर है. ऐसे में हमें हड़ताल पर जाने की आवश्यकता ही नहीं है. जिस दिन सरकार हमारी बातों को नहीं सुनेगी, सरकार द्वारा हमारी मांगों को अनदेखा किया जाएगा तब हड़ताल पर विचार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-one-day-training-of-irs-second-cycle-insecticide-spraying/">साहिबगंज

: आईआरएस द्वितीय चक्र किटनाशी छिड़काव का एक दिवसीय प्रशिक्षण
फिलहाल मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में संविदा पर कार्य कर रहे शिक्षकों की सेवा विस्तार से संबंधित फाइल विभाग द्वारा बढ़ाई गई है. जब सरकार हमें यूजीसी के अनुसार एक निश्चित मानदेय देने के बारे में भी विचार कर रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री पर हम सभी शिक्षकों को भरोसा करना चाहिए. वह हमारे हित में निर्णय अवश्य लेंगे. झारखंड विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ फिलहाल . हड़ताल या धरना में शामिल नही है. कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे है.ऐसे लोगों के इस प्रकार की कार्यों से बचना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही