Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा पावर के ठेका मजदूरों को 2 महीने से नहीं मिला मानदेय, प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जोजोबेड़ा स्थित टाटा पावर के ठेका मजदूरों को कंपनी के विस्तारीकरण में लगाकर उनसे ओवरटाइम कराया जा रहा है. लेकिन उनको मानदेय देने में आनाकानी हो रही है. इसे लेकर मजदूरों ने मजदूर नेता अंबुज ठाकुर के नेतृत्व में गुरुवार को कंपनी का गेट जाम कर प्रदर्शन किया. मजदूर नेता अंबुज ठाकुर ने चेतावनी दी है कि अगर हफ्ते भर में मजदूरों का बकाया मानदेय नहीं दिया गया तो गेट पर तालाबंदी कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-electricity-festival-celebrated-in-chandil-under-the-scheme-bright-india-bright-future/">चांडिल

: “उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य” योजना के तहत चांडिल में मना बिजली महोत्सव

तकरीबन 300 मजदूरों का बकाया है वेतन

टाटा पावर में काम कर रहे लगभग 300 मजदूरों का 2 महीने का मानदेय नहीं दिया गया है. मजदूर नेता अंबुज ठाकुर ने बताया कि टाटा पावर प्रबंधन मजदूरों का शोषण कर रहा है. स्थानीय मजदूरों को निकाला जा रहा है और बाहर से मजदूर लाकर उनको काम दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मजदूर कई दिनों से टाटा प्रबंधन से जल्द बकाया देने की मांग कर रहे हैं. लेकिन, उनकी बात नहीं सुनी जा रही है. मजदूरों को मानदेय नहीं मिलने से उनको आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते में मजदूरों का बकाया वेतन नहीं मिला तो जोरदार प्रदर्शन होगा और इसकी जिम्मेदारी टाटा प्रबंधन की होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही