Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सबलीज शर्तों के विपरीत टीके इंडिया ने बनायी बहुमंजिली इमारत

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  बिष्टुपुर थानान्तर्गत चैंबर भवन से सटे नव निर्मित टीके कारपोरेट टावर्स (टीके इंडिया रीएल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड) का निर्माण स्वीकृत भवन प्लान के विपरीत करया गया है. इसका खुलासा टाटा स्टील की जांच में सामने आया है. एक शिकायक के आलोक में टाटा स्टील ने इस मामले की जांच करायी.टीके इंडिया रीएल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड ने टाटा स्टील से 0.75 एकड़ जमीन सबलीज पर मल्टी लेबल पार्किंग एवं कमर्शियल कॉप्लेक्स के निर्माण के लिए लिया था. जिसके तहत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने 01 सितंबर 2010 को लोअर बेसमेंट एवं बेसमेंट को पार्किंग के साथ ग्राउंड प्लोर एवं चार तल्ले भवन के निर्माण का परमिट जारी किया. लेकिन टीके इंडिया रीयल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड ने इसका उल्लंघन कर लोअर बेसमेंट, बेसमेंट के अलावे पांच छह तल्ला भवन का निर्माण करा दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rjd-meeting-will-be-held-in-jamshedpur-on-friday-kolhan-level-leaders-will-be-included/">आदित्यपुर

: जमशेदपुर में शुक्रवार को होगी राजद की बैठक, कोल्हान स्तरीय नेता होंगे शामिल

टाटा स्टील ने जेएनएसी को भेजी रिपोर्ट

एक शिकायत के आलोक में टाटा स्टील ने टीके इंडिया रीएल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कराए गए टीके कारपोरेट टावर्स की जांच करायी. जांच में जेएनएसी की ओर से मंजूर किए गए बिल्डिंग प्लान का उल्लंघन के साथ-साथ टाटा स्टील से सब लीज लेने की शर्तों का खुल्लम खुला उल्लंघन पाया गया. टाटा स्टील ने जांच में पाए गए विचलन एवं उल्लंघन से जुड़ी 14 बिंदुओं की रिपोर्ट जेएनएसी को भेजी है. टाटा स्टील ने साफ कहा है कि वह उल्लंघन एवं विचलन पर कार्रवाई के लिए अधिकृत नहीं है. बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने पर म्यूनिशिपल एक्ट के तहत कार्रवाई का अधिकारी जेएनएसी को है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-six-arrested-for-assaulting-mangoes-bolero-of-the-accused-seized/">जमशेदपुर

: मानगो में मारपीट करने के मामले में छह गिरफ्तार, आरोपियों की बोलेरो जब्त

पहले चैंबर करता था जमीन का इस्तेमाल

वर्ष 2008 में तत्कालीन डीसी डॉ नितिन मदन कुलकर्णी के पत्र के आधार पर यह जमीन पार्किंग के लिए ही सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स को दी गई थी. यहां की बाउंड्री करके चैंबर के व्यवसायी गाड़ियों को पार्क करते थे. कंपनी ने जमीन के बदले पैसे की मांग की थी. जिसके बाद चैंबर के तत्कालीन महासचिव सुरेश सोंथालिया ने पार्किंग के लिए निःशुल्क जमीन देने के लिए डीसी को पत्र लिखा था. इसी बीच टाटा स्टील ने टीके रिएल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड को यह जमीन आवंटित कर दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arka-jain-university-starts-value-added-course-for-skill-development-of-students/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी छात्रों के कौशल विकास के लिए वैल्यू एडेड कोर्स आरंभ

एक लाख जुर्माना लेकर चुप बैठ गई जेएनएसी

टीके रिएल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा नक्शा विचलन की शिकायत जेएनएसी से की गई थी. जेएनएसी ने टीके रिएल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक तेजवीर सिंह से एक लाख रुपये जुर्माना भी वसूला और फिर चुप्पी साध ली.शिकायतकर्ता सदन ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस मामले में उपायुक्त समेत राज्य के मुख्य सचिव, राज्यपाल के प्रधान सचिव, समेत टाटा स्टील के येयरमैन समेत अन्य लोगों को पत्र भेजकर शिकायत की. शिकायतों पर जांच करायी गई. लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने बताया कि इस मामले की पहली बार शिकायत पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) की उपायुक्त विजया जाधव से 12 अक्टूबर 2022 को की गई. उसके बाद 24 नवम्बर 2022, 02 जनवरी 2023 को की गई. हर बार डीसी ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को एक पत्र लिख कर आदेश दिया है कि मामले की जांच करें. साथ ही मामले में जिला दंडाधिकारी के कोर्ट में केस दर्ज कराएं. लेकिन जेएनएसी के अफसरों ने डीसी के आदेश को तवज्जो नहीं दी. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-parties-fight-over-old-dispute-in-kadma-bricks-and-stones-go-on/">जमशेदपुर

: कदमा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चले ईट-पत्थर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही