Search

 
 
 

जमशेदपुर : लंदन जैसे विकसित शहर की स्थापना में भारतीयों का भी योगदान- प्रो. चटर्जी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): करीम सिटी कॉलेज के इतिहास विभाग तथा राजनीतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘लंदन में 18वीं शताब्दी के भारतीय दूत तथा उद्यमी’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, हरियाणा के प्रोफेसर अरुण कुमार चटर्जी ने अतिथि वक्ता के रूप में कहा कि साधारण लोगों के मस्तिष्क में विदेशियों के संबंध में केवल इतनी बातें मौजूद हैं कि उन्होंने भारत को अपना व्यापारिक क्षेत्र बनाया और इस संदर्भ में उनके हाथों यहां कुछ विकास कार्य भी हुए. लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि लंदन जैसे विकसित शहर की स्थापना में भारतीयों का भी योगदान रहा. इस संदर्भ में उन्होंने चार महापुरुषों जोसेफ अमीन, मिर्जा अबू तालिब, शेख इहतशामुद्दीन तथा शेख दीन मोहम्मद का जिक्र किया और उनके योगदान से सभा को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें: राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-peace-committee-meeting-at-rajnagar-police-station-over-bakrid-and-rath-mela/">राजनगर

: बकरीद व रथ मेला को लेकर राजनगर थाना में शांति समिति की बैठक

यह थे उपस्थित

सर्वप्रथम क़ॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ समर्पित कर सम्मानित गया. राजनीतिक विज्ञान के अध्यक्ष डॉ अनवर शहाब ने प्रोफ़ेसर चटर्जी का परिचय प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ. कौसर तस्नीम ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ इंद्रसेन सिंह ने किया. इस अवसर पर डॉ बी एन त्रिपाठी, प्रो अहमद बद्र, डॉ एस सी गुप्ता, डॉ नेहा तिवारी तथा डॉ बसूधरा राय के अतिरिक्त दूसरे कई शिक्षक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-by-forming-a-team-in-mango-the-water-meter-will-be-checked-from-house-to-house/">जमशेदपुर:

मानगो में टीम बनाकर घर-घर होगी जल मीटर की जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही