Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वतंत्रता में मातृशक्ति का योगदान भुलाया नहीं जा सकता-काले

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस पर `नमन` द्वारा आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में गुरूवार को कई जगहों पर बैठकें आयोजित की गई. जिसमें बिरसानगर जोन पांच, बिरसानगर जोन 6, दस नंबर बस्ती, साकची, लक्ष्मीनगर, जेम्को, बागुनहातु, गुरुद्वारा बस्ती साकची सहित अन्य बस्तियां शामिल हैं. उक्त बैठकों के माध्यम से लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया. इस दौरान नमन कार्यालय में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-radha-govind-naam-jaap-mahayagya-started-in-harimandir/">आदित्यपुर

: हरिमंदिर में राधा गोविंद नाम जाप महायज्ञ की हुई शुरुआत

मातृभूमि का योगदान अतुलनीय

इस मौक़े पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रत्येक कालखंड में मातृशक्ति ने भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है. जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में वह न केवल पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर चली है. अपितु अनेक अवसर पर अग्रणी भूमिका में भी रही है. भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के पृष्ठ पलटेंगे तो रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, राजकुमारी अमृत कौर, रानी गाइदिनल्यू, दुर्गा भाभी, मैडम कामा जैसी अनेक वीरांगनाओं ने प्राणों की चिंता किए बगैर क्रांति जैसे कठोर संकल्प को निभाने का कार्य भी भारत की मातृशक्ति ने किया. उनका योगदान अतुलनीय है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-is-no-example-of-the-sacrifice-made-by-shri-ram-for-his-father-satshree/">जमशेदपुर

: श्रीराम ने पिता के लिए जो त्याग किया, उसकी मिसाल नहीं मिलती : सतश्री

बैठक में ये लोग थे मौजूद

इस मौक़े पर नमन कार्यालय में राजपति देवी, लता सिन्हा, रिया मित्रा, मिष्टु सोना, बंदना नामता, लख्खी कौर, डी मनी, रितिका श्रीवास्तव, कल्याणी पाठक, अनीता सिंह, अरविंदर कौर, काकुली मुखर्जी, आरती मुखी, रंजीता राय, पुतुल सिंह, ममता कपूर, मीरा सिंह, पल्लवी कौर, आभा वर्मा, रंजीता राय, सीमा जयसवाल, नमिता उपाध्याय बिरसानगर ज़ोन 5 सेधीरज चौधरी, प्रशांत कुमार, जसवंत, राजेश, सन्नी, कुंदन, अमन, राहुल सेनानी बिरसानगर जोन 6 से मनोज मुखी, कुंदन मुखी, रामचरण मुखी,कलसू मुखी, अजय मुखी, गोविंद मुखी, मोहन मुखी 10 no बस्ती से त्रिनाथ मुखी, बिटटू मुखी,  विकाश मुखी, आशीष मुखी, अंगात, रोहन साकची सब्जी विक्रेता संघ से बलवीर मंडल, बाल कृष्णा, अरविंद, किशोर, रणवीर मंडल, कियेलेश साकची गुरुद्वारा बस्ती से सरबजीत सिंह टोबी, नरेंद्र सिंह निदीं, बबलू पांडेय, राकेश मंडल, महेंद्र सिंह बागुनहातु झारखंड रविदास समाज स्थानीय समिति से सौरभ दास, संदीप दास, रवि दास, मुकेश दास, संतोष दास समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-39-thousand-made-in-the-district-in-two-and-a-half-months-and-till-now-109408-ayushman-cards-were-made/">जमशेदपुर

: ढाई महीने में जिले में बने 39 हजार एवं अब तक 109408 आयुष्मान कार्ड बने 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही