Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फुलो-झानो के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता- मंगल कालिंदी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  जमशेदपुर प्रखंड के हलुदबनी में शुक्रवार को हुल दिवस के अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी तथा स्थानीय लोगों ने संथाल विद्रोह के महानायक वीर शहिद सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में स्थानीय बच्चियों नेसंथाली लोक गीत से विधायक का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू अकैडमी द्वारा आयोजित ओलचिकी और संताली की वार्षिक परीक्षा में सफल अभियर्थियो के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को साड़ी-धोती प्रदान किया. मौके पर विधायक ने कहा की आजादी के आंदोलन में झारखंड के आदिवासियों का हूल विद्रोह बेहद प्रभावशाली रहा. आज के युवाओं को सिदो-कान्हु के आदर्शो पर चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फुलो-झानो के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kale-met-the-president-in-delhi-invited-to-akhand-tiranga-yatra-cum-shaheed-samman-program/">जमशेदपुर

: दिल्ली में राष्ट्रपति से मिले काले, अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

मौके पर हातु मुंडा नेपा गगरई, रामचंद्र तियु, रमाई गगरई, सोनू हेम्ब्रम, गम्भीर सोय, बबलु भूमिज, लुंदरु हेम्बरोम, कालीचरण पूर्ति, सांगी बिरूली, झामुमो नेता मुनौव्वर हुसैन, प्रबीर डाली, कृष्णा कालिन्दी, नेपा गगरई, विक्की शर्मा, गोविन्दा स्वर्णकार, तपन गोप, ढाटू हेम्बरोम, फ़ागुराम टूडु, गोपीनाथ सरदार, बापी कालिन्दी, शिव शंकर कालिन्दी, ललित महतो, पप्पु कालिन्दी, मानसिंह सरदार आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-graduation-semester-five-met-congress-district-president/">जमशेदपुर

: स्नातक सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष से की भेंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही