Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर मानगो नगर निगम में बनाया गया कंट्रोल रूम

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : दुर्गा पूजा को देखते हुए मानगो नगर निगम में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. नगर प्रबंधक अनामिका निशा बागे, सीएमएम निर्मल कुमार और सहायक अभियंता संतोष कुमार को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा अन्य पदाधिकारी भी कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त किए गए हैं. कंट्रोल रूम के पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, लाइट मरम्मत, टैंकर द्वारा जलापूर्ति समेत अन्य शिकायतों का निस्तारण कराएंगे. यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा. यहां एक टैंकर पानी, चापाकल की मरम्मत के लिए एक टीम और लाइट मरम्मत के लिए दो टीम हमेशा तैनात रहेगी, जो फोन आने पर फौरन मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करेगी. साफ सफाई के लिए दो टीम, चार लेबर और एक ड्राइवर रिजर्व में रहेंगे. इनका इमरजेंसी में उपयोग किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jairam-youth-sporting-club-durga-puja-pandal-is-ready-for-devotees/">आदित्यपुर

: जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए सजधज कर तैयार

मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने किया पंडाल का निरीक्षण

मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. पूजा पंडाल का निरीक्षण कर यहां साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, लाइट मरम्मत आदि की स्थिति देखी. डिमना चौक, बालिगुमा, डिमना रोड आदि क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण करने में एमजीएम थाना प्रभारी, नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, निशांत कुमार, राहुल कुमार, दिनेश्वर यादव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही