Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ग्रामीणों को दान की गई जमीन का विवाद बढ़ा, ग्राम सभा आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सुंदरनगर थाना अंतर्गत खुखराडीह स्थित दुर्गा पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दी गई दान स्वरूप जमीन का विवाद बढ़ता जा रहा है. इस जमीन पर जमीन मालिक के वंशजों ने अधिकार जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. इधर, मामले को लेकर शुक्रवार को एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि किसी भी कीमत पर उक्त जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा. ग्रामीण भजहरी महतो ने बताया कि खुखराडीह गांव में वर्षो पूर्व चन्द्र भूमिज ने अपने जीते जी दुर्गा पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद के लिए दुर्गा पूजा समिति व मानवी मार्शल माडवा क्लब के सुपुर्द दान स्वरूप जमीन भेंट कीथी, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और पूजा करने में किसी तरह की परेशानी ना हो. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chhau-artists-facing-financial-crisis-are-migrating-in-search-of-employment/">चांडिल

: रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं आर्थिक तंगी झेल रहे छऊ कलाकार

बेटों ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर बनाई योजना

परंतु वर्तमान समय में जमीन मालिक चंद्र भूमिज के दो बेटे राज किशोर सिंह और सुखदेव सिंह जमीन पर अपना अधिकार जताते हुए इस जमीन पर होने वाले सारे कार्यक्रमों पर खलल डालना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि सार्वजनिक कार्यों के लिए दान स्वरूप दी गई जमीन पर चंद्र भूमिज के दोनों पुत्रों द्वारा भू-माफियाओं के साथ मिलकर खरीद-बिक्री की योजना बनाई जा रही है. ग्रामीणों के पास दान स्वरूप भेंट की गई जमीन के सारे कागजात उपलब्ध है, बावजूद इसके उनके द्वारा व्यक्ति विशेष पर मामला दर्ज कर ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है. जिसे ग्रामीण कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. इधर, शुक्रवार को ग्राम सभा आयोजित कर सभी ने आंदोलन का रूप अख्तियार करने की रणनीति तैयार की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही