Search

 
 
 

जमशेदपुर: कान्वाई चालकों में मारपीट, एक धराया

 
Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के ट्यूब कंपनी के पास कान्वाई चालकों के बीच रविवार की दोपहर को आपस में मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना में अमरीक सिंह घायल हो गया है. उसने सोने की चेन और अंगूठी की छिनतई कर लेने का भी आरोप लगाया है. अमरीक ने मारपीट करने का आरोप मुख्तार सिंह और त्यागी सिंह पर लगाया है. उसका कहना है कि दोपहर के समय वह कान्वाई लगाकर सब्जी की खरीदारी करने के लिये यजा रहा था. इस बीच ही दोनों ने उसे घेर लिया और मारपीट की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-loot-of-80-thousand-showed-fear-of-weapons-in-sakchi/">जमशेदपुर:

साकची में हथियार का भय दिखा 80 हजार की लूट

पकड़ा गया मुख्तार

घटना के समय अचानक गोलमुरी पुलिस पहुंच गयी थी और एक आरोपी मुख्तार सिंह को पकड़कर थाने पर ले गयी जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा. घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चला रहा था. उसके बाद ही मारपीट की घटना घटी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर घटना में घायल अमरीक का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-bike-driver-was-stopped-and-robbed-in-kadma-marine-drive/">जमशेदपुर:

कदमा मरीन ड्राइव में बाइक चालक को रोककर लूटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही