Search

 
 
 

जमशेदपुर : कान्वाई चालकों ने उपायुक्त से न्यूनतम मजदूरी दिलाने की लगाई गुहार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को कान्वाई चालक जिला मुख्यालय पहुंचे और उपायुक्त से सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग की. कान्वाई चालकों ने टाटा मोटर्स प्रबंधन पर उपायुक्त के आदेशों का अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. कान्वाई चालकों ने उपायुक्त के पत्रांक संख्या 9/ 08/17-1820 का हवाला देते हुए अधिकारियों से टाटा मोटर्स से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/hemant-sarkars-plight-will-be-due-to-his-own-reasons-not-from-governor-and-bjp-saryu-rai/">राज्यपाल

और भाजपा से नहीं, अपने कारणों से होगी हेमंत सरकार की दुर्दशा : सरयू राय

सुविधा बढ़ाने की बजाय और कटौती कर रही है टाटा मोटर्स - कान्वाई चालक

इस संबंध में कान्वाई चालक ज्ञानसागर सिंह ने बताया कि लंबी लड़ाई के बाद उपायुक्त ने उनकी फरियाद को सुनते हुए टाटा मोटर्स से कान्वाई चालकों को न्यूनतम मजदूरी देने का आदेश दिया था और फर्जी यूनियन को प्रतिबंधित किया था. लेकिन टाटा मोटर्स प्रबंधन सरकार के आदेश का अवहेलना कर कान्वाई चालकों को न तो न्यूनतम मजदूरी दे रही है न ही उन्हें अन्य सुविधाएं ही दे रही है. बल्कि चालकों की सुविधाओं में कटौती कर दी गई है. उन्होंने उपायुक्त से मामले को संज्ञान में लेते हुए कान्वाई चालकों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही