Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कन्वाई यूनियन में ठनी, टेल्को थाना पहुंचा मामला जांच एवं कार्रवाई की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन एवं टाटा मोटर्स कन्वाई चालक संघ में ठन गई है. टाटा मोटर्स एवं टीटीसीए जहां ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन को मान्यता दे रही हैं. वहीं टाटा मोटर्स कन्वाई चालक संघ उक्त यूनियन का निबंधन रद्द होने का हवाला देकर ग्रेड रिविजन वार्ता नहीं करने का दबाव बना रहा है. गुरूवार को इसी बात को लेकर दोनों यूनियनो में ठन गई. जिसके बाद मामला टेल्को थाना तक पहुंच गया. टाटा मोटर्स कन्वाई चालक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी एवं महासचिव विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से एक लिखित शिकायत टेल्को थाना प्रभारी को सौंपा. जिसमें निबंधन रद्द यूनियन पर कन्वाई चालकों के लाइसेंस में हेराफेरी करने का आरोप लगाया. दोनों ने बुकिंग स्थल पर सीसीटीवी लगाने, हेराफेरी मामले की जांच करने तथा नियमसंगत बुकिंग शुरु कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railway-sought-permission-from-the-administration-to-carry-track-blast-for-laying-third-rail-line/">जमशेदपुर

: थर्ड रेल लाईन बिछाने के लिए ट्रैक ब्लास्ट ले जाने की रेलवे ने प्रशासन से मांगी अनुमति

कन्वाई चालकों को होता है नुकसान

कन्वाई चालक संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन के अशोक रजक, लाल सिंह, मो. रफीक, मो. मोकिम के द्वारा लाइसेंस में हेराफेरी की जाती है. जिसके चलते कन्वाई चालकों को नुकसान होता है. उन्होंने टेल्को थाना प्रभारी से विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुकिंग के समय जांच करवाने का आग्रह किया. कहा कि सुबह 11 बजे से 12 तक बुकिंग की जाती है. इस दौरान ही हेराफेरी की जाती है. टाटा मोटर्स कन्वाई चालक संघ ने इस मामले की जानकारी डीसी, एसएसपी, एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारियों को भी दी है. साथ ही कहा कि अगर समाधान नहीं हुआ तो 29 को पुनः आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sindhi-society-pleased-jhulelal-by-lighting-a-monolithic-flame-in-chaliya-festival/">जमशेदपुर

: सिंधी समाज ने चालिया पर्व में अखंड ज्योति जलाकर झूलेलाल को किया प्रसन्न
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही