Search

 
 
 

जमशेदपुर : सूखा व पकाया खाना परोसने का विरोध करने पर रसोइया को पीटा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) :  श्यामसुंदरपुर राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्राधानाध्यापक और विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष की ओर से रसोइया को पकाया खाना और सूखा खाना परोसने का आदेश देने के बावजूद उसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर रसोइया की पिटायी कर दी. मामला इतना बढ़ गया कि थाने तक पहुंच गया. घटना के संबंध में बिरसानगर थाने में एक मामला दोनों के खिलाफ दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hurdles-in-bagbera-party-function-women-molested/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा पार्टी समारोह में हुड़दंग, महिलाओं से छेड़खानी

भेद-भाव का किया था विरोध

रसोइया गीता बेलदार ने मामले में कहा है कि स्कूल में वह रसोइया का काम करती है. 30 सितंबर को स्कूल के प्राधानाध्यापक अशोक कुमार पाल और विद्यालय के अध्यक्ष बृहस्पति गिरि ने कहा कि स्कूल के एससी-एसटी बच्चों के बीच पकाया खाना परोसा जायेगा और गैर एससी-एसटी के बीच सूखा खाना परोसा जायेगा.

सहयोगी ने भी किया विरोध

इस आदेश का रसोइया गीता बेलदार ने अपने सहयोगी बीना बेलदार के साथ मिलकर जब विरोध किया, तब उनके साथ दोनों ने मारपीट की. गाली-गलौज की. स्कूल से भी बाहर कर दिया गया. घटना के बाद खुद को अपमानिक महसूस करते हुये रसोइया श्यामसुंदरपुर थाने में पहुंची, लेकिन वहां पर बताया गया कि इसके लिये अलग से बिरसानगर में थाना बनाया गया है. अब बिरसानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-haryana-police-raids-in-govindpur-woman-arrested/">जमशेदपुर

: हरियाणा पुलिस का गोविंदपुर में छापा, महिला गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही