Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की कोर कमिटी की बैठक संपन्न

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की कोर कमिटी की बैठक रविवार को परिसदन में समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में कोर कमिटी और सेंट्रल कमिटी से सम्बद्ध पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने शारदीय दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आपस में चर्चा की. मौके पर अध्यक्ष पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का मूल उद्देश्य जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना है. इसमें हमारी समिति पिछले करीब 5 वर्षों से सफल भी रही है. कोरोना काल में भी हमलोगों ने प्रशासन के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्विघ्न रूप से पूजा समारोह के आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई थी. वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम जिले के 2 अनुमंडलों घाटशिला और धालभूम के 11 प्रखंडों में हमारी समिति काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%88%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a5%80/">जमशेदपुर

: ईद मिलादुन्नबी को लेकर एसएसपी ने किया निरीक्षण

बैठक का संचालन संयुक्त सचिव श्याम शर्मा ने की

समिति का मूल उद्देश्य थानावार बैठकों में शामिल होकर पूजा समितियों की समस्याओं का संकलन करना है और समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय कॉरपोरेट से संपर्क बना कर उनका निदान की दिशा में प्रयास करना है. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की सार्वजनिक पूजा समितियों की समस्याएं जैसे बिजली, पानी, सड़क, विसर्जन घाटों की मरम्मत व निर्माण कार्य, सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था आदि का प्रबंध करवाना है. इस दौरान उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए. स्वागत भाषण सचिव ललन यादव ने संचालन संयुक्त सचिव श्याम शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने की. इस बैठक में सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा विभिन्न निबंधित पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही