Search

जमशेदपुर : जेवीएससी की कोर कमिटी की बैठक संपन्न, विभिन्न प्रतियोगिता के आयोजन पर बनी सहमति

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर वेटरन्स स्पोर्ट्स क्लब का गठन 2011 में दिग्गजों को मैदान पर वापस लाने, उन्हें फिट और स्वस्थ रहने के मकसद से किया गया था. 3 साल के अंतराल के बाद (कोविड के बाद) जेवीएससी की कोर कमेटी की बैठक सोमवार को बृंदावन सोसाइटी में हुई. बैठक में मार्च 2023 से फैमिली गेट टु गेदर एवं खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया. वहीं मार्च महीने में पहली बार 50 एवं उससे अधिक आयु वर्ग के मास्टर्स प्लेयर्स के लिए टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : स‍िमडेगा">https://lagatar.in/simdega-congress-hoisted-the-tricolor-at-the-end-of-bharat-jodo-yatra-crowd-gathered-at-gandhi-mela/">स‍िमडेगा

: भारत जोड़ो यात्रा समापन पर कांग्रेस ने फहराया त‍िरंगा, गांधी मेले में उमड़ी भीड़ 

2 से 28 फरवरी तक होगा पंजीकरण

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को 2 से 28 फरवरी तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. पंजीकृत खिलाड़ियों की नीलामी मार्च के पहले सप्ताह में होगी. 50 वर्ष और उससे अधिक की मास्टर्स क्रिकेट टीमों को आमंत्रित किया जाएगा. जो 20 और 40 ओवरों के मैत्रीपूर्ण श्रृंखला क्रिकेट मैच खेलेंगे. नवंबर 2023 में धनबाद में आयोजित होने वाले 40 वर्षीय एवं उससे अधिक आयु वर्ग के तीसरे ईस्ट जोन मास्टर्स टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन और उसमें भाग लेने पर विचार किया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/meeting-regarding-media-cup-know-what-decisions-were-taken/">रांची

: मीडिया कप को लेकर बैठक, जान‍िये क्‍या-क्‍या न‍िर्णय ल‍िए गए

कमिटी की अगली बैठक फरवरी के तीसरे सप्ताह में 

वहीं अक्टूबर 2023 में जमशेदपुर में 45 आयु वर्ग एवं उससे अधिक के लिए टी10 मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू करने का निर्णय लिया गया. कमिटी की अगली बैठक फरवरी के तीसरे सप्ताह में होगी. आज के बैठक में मुख्य रूप से अविनाश कुमार, महेश कुमार झा, रंजन कुमार, अनुज सिंह, के वी श्रीनिवासन, सुमंत मेंदिरत्ता, तेजिंदर सिंह और वासुदेवन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp