Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानागा स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त

 
Jamshedpur : हावड़ा से चेन्नई चलने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई. जानकारी के मुताबिक बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकराने के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. हादसे में कई लोगों की हताहत होने की आशंका है. वहीं रेलवे ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-distribution-of-nutrition-among-tb-patients/">चाईबासा

: टीबी मरीजों के बीच किया गया पोषाहार का वितरण

रेलवे ने जारी किया हेल्प लाइन नम्बर

बताया जाता है कि ट्रेन नंबर 12864 बैंगलोर हावड़ा एक्सप्रेस बहंगा बाजार स्टेशन के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान ट्रेन की दो कोच पटरी से उतर गई. इसी समय ट्रेन नंबर 12814 कोरोमंडल एक्सप्रेस उस कोच से टकरा गई. इधर घटना के बाद से रेलवे द्वारा हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है. इसके लिए 03326382217, 8972073925, 9332392339, 8249591559, 7978418322, 9903370746 पर संपर्क कर सकते है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही