Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर में कोरोना संक्रमण हो रहा बेकाबू, इस माह अब तक का सर्वाधिक 44 केस मिला

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को जुलाई माह का सर्वाधिक मामला सामने आया. 881 सैंपल की जांच में 44 लोग पॉजिटिव पाए गए. संक्रमित होने वालों में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं. अब बच्चे भी संक्रमण के शिकार हो रहे हैं. जमशेदपुर में सर्वाधिक मामला टेल्को एवं मानगो क्षेत्र में सामने आ रहा है. संक्रमितों की संख्या में दिनो-दिन बढ़ोतरी को देखते हुए चौथी लहर से जोड़कर देखा जा रहा है. इस माह  तीन लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार टेस्ट के साथ-साथ वैक्सीनेशन पर जोर दे रहा है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-two-new-corona-infected-found-in-the-district-total-active-cases-were-16/">सरायकेला

: जिले में मिले दो नए कोरोना संक्रमित, कुल एक्टिव मामले हुए 16

टेल्को एवं मानगो में मिल रहे ज्यादा मामले

वैसे तो बुधवार को मिला आंकड़ा पूरे जिले का है. लेकिन देहात की अपेक्षा शहर में ज्यादा लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं. मंगलवार को तीन लोग दूसरे जिले के पॉजिटिव पाए गए. जिससे शहर में इसका संक्रमण तेजी से बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है. मंगलवार को टेल्को क्षेत्र से 15 लोग संक्रमित पाए गए थे जिसमें एक एकमाह का बच्चा भी शामिल था. जबकि बुधवार को टेल्को से आठ मामले सामने आए हैं. शहर में मानगो भी हॉट स्पॉट की राह पर है. वहां भी बीते एक सप्ताह में 40 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/alert-regarding-increasing-cases-of-corona-health-department-issued-sop/">कोरोना

के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया SOP

21 लोगों को मिली इलाज से छुट्टी

बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में होम आईसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे 21 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई. हालांकि 44 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के कारण एक्टिव केस बढ़कर 222 हो गया है. बुधवार को अलग-अलग सेंटरों से कूल 692 सैंपल कलेक्ट किए गए. जिसमें रैपिड एंटिजेन टेस्ट के 598, ट्रूनेट के चार तथा आरटीपीसीआऱ के 90 सैंपल शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-11-urban-health-and-wellness-centers-to-be-set-up-in-the-city/">जमशेदपुर

: शहर में स्थापित किए जाएंगे 11 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही