Search

 
 
 

जमशेदपुर : पांच दिनों में तीन गुणा बढ़े कोरोना मरीज, एक्टिव केस 18 पहुंचा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर में लंबे अरसे बाद कोरोना का कहर एक बार फिर शुरु हो गया है. रोज किसी न किसी क्षेत्र में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. 15 जून के बाद मरीजों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है. पांच दिनों में तीन गुणा मरीज बढ़ गए हैं. जिससे एक्टिव केस 18 पहुंच गया है. 15 जून को तीन लोग पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके कारण एक्टिव केस बढ़कर छह हो गया. 16 जून को दो लोग पॉजिटिव मिले. जिससे एक्टिव केस आठ पहुंच गया. 17 जून को दो लोग पॉजिटिव पाए गए. जबकि दो लोग ठीक हुए. जिसके कारण एक्टिव केस आठ ही रहा. लेकिन अगले दिन 18 जून को तीन लोग पॉजिटिव पाए गए. जिसके कारएण एक्टिव केस बढ़कर 11 हो गया. 19 जून को दो और लोग पॉजिटिव पाए गए. हालांकि एक व्यक्ति ठीक हुआ. जिससे एक्टिव केस 12 पहुंच गया. लेकिन 20 जून को छह लोग पॉजिटिव पाया गया. जिससे एक्टिवक केस बढ़कर 18 हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pratima-ace-filed-a-case-against-mvi-in-the-case-of-misbehavior-with-former-district-president/">जमशेदपुर

: पूर्व जिलाध्यक्ष से दुर्व्यवहार मामले में प्रतिमा इक्का ने एमवीआई के खिलाफ दर्ज कराया केस

सोमवार को 19 सैंपल की जांच हुई

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 19 सैंपल की जांच की. जिसमें 18 आरटीपीसीआर एवं एक रैपिड एंटेजेन टेस्ट का था. जिसमें आरटीपीसीआऱ टेस्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए. जबकि रैट टेस्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला. सोमवार को पॉजिटिव पाए जाने व लोंमें बिष्टुपुर एवं साकची थाना क्षेत्र से दो-दो तथा सोनारी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया. जबिक एक व्यक्ति दूसरे जिले के रहने वाला है. इस तरह सोमवार को छह लोग पॉजिटिव पाए गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही