Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गर्मी शुरु होते ही शहर में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, मंगलवार को पांच लोग मिले संक्रमित

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जमशेदपुर में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है. मंगलवार को 126 सैंपल की जांच में पांच लोग संक्रमित पाए गए. जिससे जिले में कुल एक्टिव मामले बढ़कर 46 हो गए हैं. मंगलवार को अलग-स्वास्थ्य केंद्रों से 126 सैंपल लिए गए. जिसमें आरटीपीसीआर के 56, ट्रूनेट के 01 तथा आरएटी के 69 सैंपल शामिल हैं. हालांकि पांचो मामले जुगसलाई स्वास्थ्य प्रक्षेत्र के हैं. जो आरटीपीसीआर टेस्ट में चिन्हित हुए. जिले में अब तक 71538 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. जिनमें 70349 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना की लहर शुरु होने के बाद से अब तक 1143 लोगों की मौत हो चुकी है. गर्मी के मौसम में कोरोना की रफ्तार बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने चिंता जाहिर की है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jubilee-park-gate-will-open-from-april-19-at-6-am-children-will-get-relief/">जमशेदपुर

: 19 अप्रैल से सुबह 6 बजे खुलेगा जुबली पार्क का गेट, बच्चों को मिलेगी राहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही