Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर कोरोना अपडेट: तेजी से सुधरे हालात, एक्टिव केस 2000 के नीचे पहुंचा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या में तेजी से गिरावट हो रही है. शनिवार को 9186 सैंपल की जांच में 211 लोग संक्रमित पाए गए जबकि दोगुना से अधिक लोग ठीक हुए. शनिवार को 499 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई. जिससे एक्टिव केयर्स 1837 हो गया है. इससे रिकवरी रेट बढ़ाकर 95.88 प्रतिशत हो गया. हालांकि एक व्यक्ति की मौत से इस माह 29 दिनों में मृतकों की संख्या 70 पहुंच गई है. इस बीच, वैक्सीनेशन कोषांग के वरीय प्रभारी संदीप कुमार मीणा ने शनिवार को महाटीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए वर्चुअल मोड में रिव्यू बैठक की. जिसमें सभी बीडीओ, एमओआईसी, बीईईओ आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें: कदमा">https://lagatar.in/anti-social-elements-damaged-the-idol-of-hanumanji-in-kadma-uproar/">कदमा

में असामाजिक तत्वों ने हनुमानजी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया, हंगामा

रविवार को 176 केंद्रों पर टीकाकरण

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को शहर में 18+ के 12 तथा 15-18 आयु वर्ग में 06 सेंटर पर टीकाकरण होगा. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 18+ के लिए 49 तथा 15-18 के लिए 109 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा. जबकि शहर में 18+ के सभी सेंटर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 8 सेंटर पर बूस्टर डोज दिया जाएगा. वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि जिले में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए अगले 2 दिनों तक टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा. जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सके. उन्होंने बताया कि इस माह शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. लाभुकों की सुविधा को देखते हुए मोबाइल वैन से भी टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है. लाभुकों की सुविधा को देखते हुए लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वॉक इन मोड में टीकाकरण सेंटर का संचालन किया जा रहा है. साथ ही शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का भी विकल्प है. इसे भी पढ़ें: आपराधिक">https://lagatar.in/chief-secretary-and-dgp-gave-instructions-to-all-dcs-sps-to-check-criminal-incidents/">आपराधिक

वारदातों पर रोक लगाने के लिए मुख्यसचिव और डीजीपी ने सभी डीसी, एसपी को दिये निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही