Search

 
 
 

जमशेदपुर : टेल्को विद्या भारती चिन्मया व बिष्टुपुर चिन्मया विद्यालय में बच्चों को दिया जा रहा कोरोना का टीका

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्कूलों में वैक्सीन शिविर लगाया जा रहा है. जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को बिष्टुपुर चिन्मया विद्यालय और टेल्को विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया. बिष्टुपुर चिन्मया विद्यालय और टेल्को विद्या भारती चिन्मया में विद्यालय में 12 से 17 वर्ष तक के विद्यार्थियों को कोरोना का टीका दिया गया. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-smc-meeting-held-in-primary-school-darisai/">गालूडीह

: प्राथमिक विद्यालय दारिसाई में एसएमसी की बैठक आयोजित
इस संबंध में सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में लगातार बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 12 वर्ष से 17 वर्ष तक के सभी छात्रों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि विभाग से समन्वय बनाकर अपने स्कूल में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कर छात्रों को वैक्सीन दिलाना सुनिश्चित करें. दरअसल डेढ़ महीने में 70 से ज्यादा बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इससे बचाव के लिए स्कूलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही