Search

 
 
 

जमशेदपुर : पार्षद पूर्णिमा मल्लिक ने ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की पुनर्निर्माण एवं मरम्मत की मांग की

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने ग्रामीण क्षेत्र की आधा दर्जन से ज्यादा जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत की मांग की. सोमवार को उन्होंने उक्त सड़कों की सूची के साथ एक ज्ञापन ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंड के कार्यपालक अभियंता को सौंपा. पूर्णिमा मलिल्क ने बताया कि जमशेदपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का निर्माण वर्षों पहले किया गया है. जिसके कारण अब सड़कें काफी जर्जर हो गई हैं. उनका पुनर्निर्माण अथवा मरम्मत बेहद जरूरी है. उन सड़कों पर चलना काफी दूभर हो गया है. आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं. कार्यपालक अभियंता ने जिला पार्षद को मांग पत्र में वर्णित सड़कों के निर्माण अथवा मरम्मत के संबंध में जल्द उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. प्रतिनिधिमंडल में मानिक मल्लिक, देवरोतो विश्वास, सुप्रियो, मिलन मजूमदार, मोजीव आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-encroachment-removed-from-railway-land-in-bagbeda-amid-protests/">जमशेदपुर

: विरोध के बीच बागबेड़ा में रेलवे की जमीन से हटा अतिक्रमण

इन सड़कों के निर्माण की मांग की.

परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी मोड़ से शीतला चौक होते हुए शंकरपुर से गोविन्दपुर तक, परसूडीह शीतला चौक से सुंदरनगर कैनाल तक, परसूडीह बाजार त्रिवेणी चौक से करनडीह चौक तक, परसूडीह शीतला चौक से करनडीह चौक तक, पूर्वी घाघीडीह पंचायत अंतर्गत कीनुडीह बस्ती तक, घाघीडीह केन्द्रीय कारा मुख्य द्वार से बेड़ाढीपा होते हुए मतलाडीह मुख्य मार्ग तक, घाघीडीह केन्द्रीय कारा के पीछे टीआरएफ कालोनी होते हुए डूप्लेक्स कालोनी तक, पश्चिम हलुदबनी पंचायत अंतर्गत दयामई काली मंदिर से होते हुए दुखुटोला नाला तक सड़क का निर्माण शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relief-from-humidity-due-to-rain-with-strong-wind-meteorological-department-issued-yellow-alert-for-five-days/">जमशेदपुर

: तेज हवा के साथ वर्षा होने से उमस से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया पांच दिनों का येलो अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही