Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए अबतक 133 उम्मीदवारों की हुई काउंसेलिंग, अभी भी आ रहे आवेदन

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के उत्कृष्ट विद्यालयों में विभिन्न शिक्षकों विषयों में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसेलिंग की प्रक्रिया अभी चल रही है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में अब तक 133 उम्मीदवारों की काउंसेलिंग की जा चुकी है. जबकि काउंसेलिंग के लिए कार्मिक विभाग से अभी और भी आवेदन आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बताया कि सभी उम्मीदवारों की काउंसेलिंग पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किस विषय में और किस विद्यालय के लिए कितने शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/good-news-for-candidates-waiting-for-jpsc-vacancy-notification-related-to-vacancy-will-be-released-soon/">रांची:

JPSC की वैकेंसी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिये खुशखबरी, जल्द जारी होगा वैकेंसी से जुड़ा नोटिफिकेशन
उन्होंने बताया कि आगामी 19 मई को राजधानी रांची में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी चयनित उम्मीदवारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. बता दें कि राज्य में उत्कृष्ट विद्यालयों की संख्या 80 है. समारोह में इन सभी विद्यालयों के लिए 4 हजार शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना है. विभाग की ओर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बांग्ला, हिंदी, संथाली, अर्थशास्त्र समेत अन्य विषयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है, जिसके लिए अभी काउंसेलिंग की प्रक्रिया चल रही है. जमशेदपुर में तीन विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है, जिनमें अपग्रडेड प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय साकची, बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय बर्मामाइंस तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुंदरनगर शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही