Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में नवंबर माह में से शुरू हुए 11 सर्टिफिकेट कोर्स में गिनती के नामांक

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में 11 रोगारोन्मुखी कोर्स आरंभ किये गये हैं. विश्वविद्यालय की प्रथम व मौजूदा कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने यहां योगदान करने पश्चात अथक प्रयास से इन सभी कोर्स की शुरुआत की, ताकि स्नातक की छात्राएं सर्टिफिकेट कोर्स कर स्वावलंबी बन सकें. लेकिन उनकी सोच अभी तक मूर्त रूप नहीं ले सकी है. पिछले नवंबर माह में ही इन सभी 11 सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन प्रारंभ कर दिया गया, लेकिन एडमिशन की स्थिति अभी भी काफी दयनीय है. इसे भी पढ़ें : 7th-10th">https://lagatar.in/hearing-in-high-court-on-6-cases-filed-regarding-7th-10th-jpsc-instructions-file-reswinder-on-jpscs-reply/">7th-10th

JPSC को लेकर दायर 6 केस पर हाईकोर्ट में सुनवाई: JPSC के जवाब पर रिजवाइंडर दाखिल करने का निर्देश
विश्वविद्यालय से अब तक हुए एडमिशन की संख्या जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई इस संबंध में खुल कर कुछ बताने को तैयार नहीं है. हालांकि विश्वस्त सूत्रों की मानें, तो अब तक विभिन्न 11 कोर्स में करीब 15-20 छात्राओं ने ही नामांकन कराया है. इसलिए इन कोर्स की कक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं. माना जा रहा है कि कम एडमिशन होने का एक कारण छात्राओं-अभिभावकों की आर्थिक स्थिति हो सकती है. वहीं यह भी हो सकता है कि इसके प्रति छात्राओं में जागरूकता की कमी हो. उन्हें इस कोर्स के संबंध में ठीक से बताया नहीं गया हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-day-workshop-on-formation-of-governing-body-in-colleges-of-kolhan-university-on-3rd-may/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी गठन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला 3 मई को
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि कितने एडमिशन हुए हैं, फिलहाल उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन काफी कम नामांकन हुए हैं. अभी एडमिशन चल रहा है. चूंकि विश्वविद्यालय में सत्र विलंब से चल रहा है, कम एडमिशन का यह भी एक कारण हो सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही