Jamshedpur (Ashok kumar) : पूर्व सांसद सह आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि देश ने एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर एक नया इतिहास बनाया है. आज जनतंत्र, संविधान और कानून की रक्षा और राष्ट्रसेवा के लिए वे शपथ लेंगी. दुनिया के सर्वाधिक बड़ी गणतंत्र भारत ने मिशाल कायम किया है जो अमेरिका भी नहीं कर पाया है. देश के लिए गर्व और सम्मान की बेला है. नया इतिहास बनेगा. परंतु आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक समृद्धि का जड़ उनका गांव-समाज है. जहां परंपरा के नाम पर कतिपय कुव्यवस्था, कुप्रथा, कुरीतियां अभी भी विद्यमान हैं. जहां आदिवासी स्वशासन व्यवस्था या ट्राइबल सेल्फ रुल सिस्टम में जनतंत्र और संविधान लागू नहीं है. गांव-समाज का राष्ट्रपति या ग्राम प्रधान ( माझी बाबा ) वंशानुगत नियुक्त होता है. सबकी सहमति से नहीं और जाने-अनजाने संविधान, कानून, मानवाधिकार का घोर उल्लंघन करता है. डायन प्रथा, नशापान, जुर्माना, सामाजिक बहिष्कार, वोट की खरीद-बिक्री, ईर्ष्या द्वेष आदि इसके नमूना हैं. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-begins-her-first-address-like-johar/">राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू ने ‘जोहार’ से की अपने पहले संबोधन की शुरुआत
: द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो [wpse_comments_template]
द्रौपदी मुर्मू ने ‘जोहार’ से की अपने पहले संबोधन की शुरुआत
गर्वित हुआ है आदिवासी समाज
आदिवासी समाज आज देश में बहुत गर्वित और सम्मानित हुआ है. उनकी आशा आकांक्षाएं भी आसमान छूने को आतुर है. उनके गांव-समाज में ट्राइबल सेल्फ रुल सिस्टम में रिफार्म या सुधार के बगैर सर्वांगीण विकास असंभव है. अतएव आदिवासी सेंगेल ( सशक्तिकरण ) अभियान सभी आदिवासी गांव-समाज में आदिवासी राष्ट्रपति स्थापित करेगा. जो जनतंत्र और संविधान की रक्षा कर सके. आदिवासी सेंगेल अभियान ने सालखन मुर्मू के नेतृत्व में 18 अप्रैल 2022 को माननीय द्रौपदी मुर्मू को उनके निवास रायरंगपुर, मयूरभंज, ओड़िशा में मिलकर TRIBAL SELF RULE SYSTEM की खामियों और सुधार पर एक घंटा विस्तार से चर्चा की गयी थी. उन्होंने समय के साथ सुधार को अनिवार्य बताया.भेंट किया था सेंगेल पुस्तक
तत्पश्चात 22 जून 2022 को फिर उनको उनके निवास पर मिलकर बधाई दी और TSRS में सुधार के लिये "सेंगेल पुस्तक" भेंट किया. सेंगेल को पूर्ण आशा है. माननीय द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश के साथ सभी आदिवासी गांव समाज को भी जनतंत्र और संविधान की रक्षार्थ प्रेरणा मिलेगी. माझी बाबा (ग्राम प्रधान) के रूप में राष्ट्रपति मिलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-vidyut-varan-mahto-attended-draupadi-murmus-swearing-in-ceremony/">जमशेदपुर: द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो [wpse_comments_template]
Leave a Comment