Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा से देशी शराब दुकान का कर्मचारी लापता

Jamshedpur : बागबेड़ा के त्रिमूर्ति चौक स्थित देशी शराब की दुकान में काम करने वाला कर्मचारी 8 अक्तूबर से लापता हो गया है. कर्मचारी का नाम विपिन कुमार भारती (30) है और वे मानगो बैकुंठनगर पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले हैं. परिवार के लोगों ने घटना की लिखित शिकायत बागबेड़ा थाने में सोमवार को की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-atmosphere-of-the-workers-college-became-hot-a-scuffle-broke-out-between-the-student-leaders/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज का माहौल हुआ गर्म, छात्र नेताओं के बीच हुई हाथापाई

सुबह 9 बजे निकले थे घर से

परिवार के लोगों का कहना है कि विपिन रोजाना सुबह 9 बजे ड्यूटी जाने के लिये निकलते थे. और रात के 10 बजे के बाद घर वापस चले आते थे. सुबह 10 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक उनकी ड्यूटी रहती थी. विपिन के अचानक से लापता होने के बाद परिवार के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि 8 अक्तूबर को आखिर दुकान में क्या हुआ था. परिवार के लोगों ने पूरे मामले में बागबेड़ा पुलिस से जांच की मांग की गयी है. इसे भी पढ़ें : अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-rajiv-kumar-applied-for-bail-from-the-high-court-filed-bail-petition/">अधिवक्ता

राजीव कुमार ने हाईकोर्ट से लगायी जमानत की गुहार, दायर की बेल पिटीशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही