Search

 
 
 

जमशेदपुर : धनबाद से लौट रहे दंपती को हाइवा ने रौंदा, महिला समेत तीन साल की बच्ची की मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बोड़ाम थाना अंतर्गत टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर बुधवार को बोटा स्थित जलनडीह पुल के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने स्कूटी सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद के बाद स्कूटी सवार दंपती और तीन साल की बच्ची सड़क पर गिर गए. इस घटना में 30 वर्षीय रुकासाना और उसकी तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मो अहमद बाल-बाल बच गया. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक हाइवा को लेकर मौके से फारार होने की फिराक में था पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी पर स्थानीय लोग मानने को तैयार नहीं थे. लोगों का कहना था कि अक्सर उक्त स्थल पर सड़क दुर्घटना होती रहती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-indigo-fighters-and-chinmaya-vidyalaya-become-winners-of-tata-motors-league-tournament/">जमशेदपुर

: इंडिगो फाइटर्स और चिन्मया विद्यालय बने टाटा मोटर्स लीग टूर्नामेंट के विजेता

शव के बगल में बैठा रहा अहमद

[caption id="attachment_689198" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/JAMSHEDPUR-ACCIDENT-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शव के पास बैठा मो अहमद[/caption] घटना के बाद पत्नी और एकलौती बेटी की मौत के बाद अहमद सदमें में चला गया. वह पत्नी और बेटी के शव के बगल में बैठकर रोता रहा. अहमद ने बताया कि वह मानगो आजादनगर स्थित रोड नंबर 6 का रहने वाला है. वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ स्कूटी से धनबाद से अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते में पीछे से एक हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही