Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कूरियर कंपनी कर्मी लूट का मास्टर माइंड, 4 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शिव मंदिर लाइन में रविवार को हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने चार नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुलिस ने कूरियर कंपनी में ही काम करने वाले विशाल सिंह को गिरफ्तार किया है. विशाल ने ही लूट की योजना बनाई थी. इस संबंध में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नकली हथियार भी बरामद किया है. इस संबंध में पुलिस गुरुवार को मामले का खुलासा करेगी. सूत्रों के अनुसार विशाल कंपनी में ही काम करता था. रविवार को उसकी छुट्टी थी. उसने पूर्व से ही अपने अन्य साथियों के साथ लूट की योजना बना रखी थी. रविवार को छुट्टी होने के कारण कार्यालय में कोई नहीं रहता है. इसी का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-mp-inaugurated-smart-class-in-kasturba-gandhi-balika-vidyalaya/">नोवामुंडी

: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सांसद ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

ऑनलाइन मंगवाया नकली हथियार

विशाल ने पुलिस को बताया कि घटना में जो हथियार इस्तेमाल किया गया था, वह नकली है. उसने कुछ दिनों पूर्व ही ऑनलाइन उक्त हथियार मंगाया था. योजना में उसने अपनी बस्ती के ही एक साथी को शामिल किया. रविवार की दोपहर 2.30 बजे दो लोग कार्यालय में घुसे और मौके पर मौजूद कर्मी को हथियार दिखाकर 29 हजार रुपए की लूट कर ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही