Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बीते दिनों भाजपा नेता विकास सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले पर मंगलवार को कोर्ट में विकास सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने विकास सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. विकास सिंह के अधिवक्ता कृष्ण मुरारी सिंह ने एडीजे 1 के समक्ष विकास सिंह का पक्ष रखते हुए कहा कि विकास सिंह ने किसी प्रकार का सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का कार्य नहीं किया था ना ही बल का प्रयोग किया था. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-essay-competition-on-hindi-organized-in-dps-successful-students-rewarded/">चक्रधरपुर

: डीपीएस में हिन्दी पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, सफल विद्यार्थी पुरस्कृत

झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि विकास सिंह द्वारा कई बार अवैध निर्माण को लेकर शिकायतें की गई थी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी. कार्रवाई नहीं होने से मजबूर होकर विकास सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को कानून और संविधान की रक्षा हेतु ज्ञापन देते हुए रिवाइटल की गोली दिया था. जिससे पदाधिकारी आक्रोशित हो गए और झूठा मुकदमा विकास सिंह के ऊपर उलीडीह थाना में दर्ज करा दिया. न्यायालय ने पक्ष सुनते हुए विकास सिंह गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही