Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखिलेश सिंह की बेनामी संपत्ति मामले में 31 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उनकी पत्नी गरिमा सिंह पर कोर्ट में चल रहे बेनामी संपत्ति के मामले में दोनों पक्ष की ओर से बहस पूरी हो चुकी है. इस मामले में कोर्ट 31 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगा. मामले की सुनवाई सीजेएम निशांत कुमार की अदालत में चल रही है. अखिलेश सिंह की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा और विद्या सिंह ने बहस किया. बता दें कि बिरसानगर थाने में 29 मार्च 2017 को मामला दर्ज कराया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajasthani-women-celebrated-sindhara-and-kajri-teej-catwalk-on-sawan-theme/">जमशेदपुर

: राजस्थानी महिलाओं ने मनाया सिंधारा व कजरी तीज, सावन थीम पर किया कैटवाक

दूसरे के नाम पर फ्लैट खरीदने का है आरोप

अखिलेश सिंह और उनकी पत्नी पर आरोप लगा था कि दोनों ने दूसरे के नाम से फ्लैट खरीदी है. मामले को लेकर तत्कालीन डीएसपी अनिमेष नैथानी ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. घटना के दिन जमशेदपुर की पुलिस टीम सृष्टि गार्डन में छापेमारी करने पहुंची हुई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने जमीन से संबंधित कई कागजात बरामद किए थे. कागजातों के माध्यम से पुलिस ने बेनामी संपत्ति का मामला दर्ज कराया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही