Search

 
 
 

जमशेदपुर : मणिपुर व पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरोध में सीपीआई-एम ने की नुक्कड़ सभा

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा सोमवार को साकची में बिरसा मुंडा चौक पर मणिपुर और पश्चिम बंगाल में हुई हिंसक घटना के विरोध में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. मणिपुर और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में सत्ता प्रायोजित और योजनाबद्ध हिंसा के विरोध में प्रधानमंत्री और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला भी जलाया गया. मौके पर जेपी सिंह ने मणिपुर की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में तथाकथित डबल इंजन सरकार न केवल जनता के जीवन और आजीविका की रक्षा करने में विफल रही, बल्कि कॉर्पोरेट की सेवा के लिए निहित स्वार्थ से हिंसा को प्रायोजित करने और संविधान के अनुच्छेद 371 सी के कवरेज को कमजोर करने में उनकी भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-protest-against-inhumanity-with-women-in-manipur-by-taking-out-a-candle-march/">जमशेदपुर

: मणिपुर में महिलाओं से अमानवीयता पर कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
सत्तारूढ़ दल विभाजन और नफरत की राजनीति के माध्यम से चुनावी लाभ के उद्देश्य से किए गए कारनामों के कारण मणिपुर 3 मई से जातीय हिंसा की चपेट में है. इसके कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई. घर, धार्मिक स्थान और आजीविका नष्ट हो गई. भाजपा शासित राज्य और केंद्र सरकार राज्य में सामान्य स्थिति वापस लाने में पूरी तरह विफल रही है. इस अवसर पर विश्वजीत देव, नागराजू, गुप्तेश्वर सिंह, पियूष गुप्ता, सईद अहमद, केपी सिंह, अशोक शुभदर्शी, एसके उपाध्याय, तिमिर, दीप आदि नेता भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही