Search

 
 
 

जमशेदपुर : सनकी पति ने पत्नी के घर पर लगा दी आग, अब हो गया फरार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी के घर को आग के हवाले कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. इस घटना में पत्नी दीप्ति का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. दीप्ति अपने परिजनों के साथ सोनारी थाना में मामले की शिकायत करने पहुंची. दीप्ति ने बताया कि उसकी शादी को 11 साल हो गए. एक 10 साल का बेटा भी है. पति मनोज यादव कोई काम नहीं करता, जिस कारण उससे अनबन होने के बाद अलग रहने लगी. नवंबर माह में सोनारी थाना में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का भी मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज कराने के बाद से मनोज केस उठाने के लिए दबाव बनाने लगा. इसी को लेकर आज वह घर पहुंचा और घर में आग लगा दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : नालंदा:">https://lagatar.in/nalanda-strange-case-of-marriage-two-friends-ran-away-from-home-to-marry-each-other/">नालंदा:

शादी का अजीबोगरीब मामला, आपस में शादी के लिए घर से भागी दो सहेलियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही