Search

 
 
 

जमशेदपुर क्राइम : मानगो में पड़ोसियों में विवाद के बाद फायरिंग, दो घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटु कृष्णा रोड में दो पक्षों में विवाद हो गया. इस घटना में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी. हालांकि घटना में किसी को गोली नही लगी पर मारपीट में दो युवक घायल हो गए. घायलों में स्थानीय निवासी शंकर सिंह और उसका साथी अनिल साहू शामिल है. दोनो घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनो का इलाज चल रहा है. दोनो के सिर पर पिस्टल की बट ने वार दिया गया है. घायल शंकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कैंटीन चलाता है. इधर घटना के बाद मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा गोली बरामद की है. इसे भी पढ़ें : चर्चित">https://lagatar.in/notorious-militant-irfan-arrested-in-famous-coal-businessman-abhishek-srivastava-murder-case/">चर्चित

कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड में कुख्यात उग्रवादी इरफान गिरफ्तार

विकास तिवारी ने चलाई गोली

घटना के संबंध में शंकर ने बताया कि वह अपने साथी अनिल के साथ घर के बाहर खड़ा था. इसी बीच विकास अन्य युवकों के साथ पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी. विरोध करने पर विकास ने पिस्टल निकाला और गोली चला दी. गोली किसी को नहीं लगी. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. विकास मानगो छोटू पंडित हत्या के मामले में सजायाफ्ता है. फिलहाल वह अपील बेल पर जेल से बाहर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही