Search

 
 
 

Jamshedpur Crime News:  परसुडीह कैनाल में महिला के अर्धनग्न अवस्था में मिले शव की शिनाख्त हुई

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित कलियाडीह कैनाल में रविवार सुबह अर्धनग्न  अवस्था में मिले महिला के शव की पहचान जुगसलाई के बंगाली पाड़ा निवासी 45 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई है.
 

Jamshedpur  : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित कलियाडीह कैनाल में रविवार सुबह अर्धनग्न  अवस्था में मिले महिला के शव की पहचान जुगसलाई के बंगाली पाड़ा निवासी 45 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई है.

Uploaded Image

बताया जा रहा है कि महिला सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से घर से निकली थी, जबकि लगभग सात बजे उसका शव कैनाल में मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

 


कई लोग इसे संदिग्ध मौत मान रहे हैं और हत्या या किसी अन्य अप्रिय घटना की संभावना से भी इनकार नहीं कर रहे हैं. दूसरी ओर परसुडीह थाना इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रहा है. हालांकि पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.  

 

जानकारी सामने आयी है कि किरण देवी ने दूसरी शादी की थी. रविवार को उनके मायके में उनके भाई की सगाई का कार्यक्रम था. ऐसे में घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. किरण देवी के परिजन  परसुडीह थाना पहुंचे, लेकिन उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया.

 


पुलिस भी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है.अब  पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह आत्महत्या  है या हादसा. या फिर किसी आपराधिक घटना का परिणाम.
 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही