Search

 
 
 

Jamshedpur Crime News: बागबेड़ा में मुंहबोले मामा की शर्मनाक करतूत! 6 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गाढ़ाबासा में बुधवार दोपहर छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की दर्दनाक घटना सामने आई है. बच्ची की मां ने घर वापस लौटने पर आरोपी को कमरे के भीतर रंगेहाथ पकड़ लिया.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गाढ़ाबासा में बुधवार दोपहर छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की दर्दनाक घटना सामने आई है. बच्ची की मां ने घर वापस लौटने पर आरोपी को कमरे के भीतर रंगेहाथ पकड़ लिया. महिला के शोर मचाने पर आसपास के पड़ोसी तुरंत एकत्र हो गए, लेकिन इसी दौरान अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहा.

 

यह घटना बुधवार दोपहर लगभग तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है. मासूम बच्ची की मां घरेलू कामकाज के सिलसिले में जुगसलाई गई हुई थी. इसी बीच महिला का मुंहबोला मामा घर आ धमका. आरोप है कि उसने बच्ची को अकेला पाकर इस स्थिति का गलत फायदा उठाया और उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की.

 

इसी दौरान बच्ची की मां घर वापस आ पहुंची. कमरे में संदिग्ध स्थिति में आरोपी को देखते ही उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए. हालांकि, लोगों के इकट्ठा होने से मचे हंगामे के बीच आरोपी चकमा देकर फरार हो गया.

 

सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने पीड़िता से बातचीत कर पूरी जानकारी ली. इसके बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए गोलपहाड़ी स्थित उसके आवास पर छापेमारी की गई, लेकिन वह वहां नहीं मिला. पुलिस आरोपी के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी और दोनों पक्ष थाने में मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही