Search

 
 
 

Jamshedpur : उलीडीह में युवक को गोली मारने वाले अपराधी धराए, भेजा जेल

 
  • पुलिस ने पिस्तौल और एक गोली किया बरामद
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुकोचा स्वर्णरेखा नदी किनारे बिरसा खालको नामक युवक को गोली मारने वाले अपराधकर्मी सोनू सिन्हा एवं कर्मदेव शर्मा उर्फ कर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद किया. साथ ही एक जिंदा गोली भी उनके पास से मिली है. मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि घायल एवं हमलावर एक ही मुहल्ले के रहने वाले हैं तथा पूर्व से परिचित हैं. उन्होंने बताया कि मनीष यादव एवं बिरसा खालको के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-vigil-increased-on-interstate-border-in-view-of-elections/">Chandil

: चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
बिरसा खालको द्वारा बकाया पैसा मांगने पर मनीष यादव और उसके दोस्त सोनू सिन्हा से उसका झगड़ा हो गया. इस दौरान दोनों में हाथापायी होने लगी. इसमें बिरसा खालको को सोनू सिन्हा ने गोली मारकर घायल कर दिया. गौरतलब हो कि इस घटना में बिरसा खालको के मित्र करण आचार्य को भी निशाना बनाया गया, लेकिन गोली उसके पैर को छूकर निकल गई. दोनों को चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया. करण आचार्या को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई, जबकि बिरसा खालको को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-chakradharpurs-new-beeo-sanjeev-kumar-singh-took-charge/">Chakradharpur

: चक्रधरपुर के नए बीईईओ संजीव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही