Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी में अपराधियों ने की फायरिंग, मौके से दो खोखा बरामद

 
  • सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही है जांच
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल कंपनी मोड़ के पास मंगलवार दोपहर अपराधियों ने स्कूटी से जा रहे दो युवकों पर फायरिंग कर दी. इस घटना में संदीप सिंह और उसका साथी सूरज सिंह बाल-बाल बच गए. घटना के अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर, घटना की सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है. पुलिस संदीप और सूरज को अपने साथ पूछताछ के लिए थाना ले गई वहीं पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-no-entry-of-heavy-vehicles-in-the-city-from-2-pm-to-10-pm-on-ram-navami/">बोकारो

: रामनवमी पर शहर में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री

मुखबिरी के शक में चलाई गोली

सदीप ने बताया कि वो अपने साथी सूरज के साथ स्कूटी से केबुल टाउन पांच नंबर से अपने घर की ओर जा रहा था. रास्ते में लड्डू सिंह, वीर सिंह, अमरजीत, सुमित यादव समेत अन्य युवक कार से आए और अचानक फायरिंग कर दी. संदीप ने बताया कि मौके पर कुल पांच राउंड फायरिंग की गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. संदीप के अनुसार सभी आरोपी केबुल कंपनी में चोरी करते है. बीते दिनों बर्मामाइंस पुलिस ने चोरी के संदेह में सभी को हिरासत में लिया था. लड्डू ने मुखबरी का आरोप लगाते हुए फायरिंग कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही