Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में अपराधियों ने चलाई गोली, दो घायल, टीएमएच में इलाजरत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जुगसलाई थाना अंतर्गत मरारपड़ा में अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में दो युवक घायल हो गए. घायलों में जुगसलाई निवासी मो मजीद और मानगो निवासी महफूज आलम शामिल है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर, घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में मो मजीद ने बताया कि वह अपने अपने साथी महफूज के साथ पार्टी में शामिल होकर घर जा रहा था तभी मुर्गा चौक के पास अल्तमश, सब्बो, मुजाहिद उर्फ बबलू और बिक्की ने उसे रोका और बहस करने लगे. इसी बीच बिक्की ने पिस्टल निकली और फायरिंग कर दी. बिक्की ने छह राउंड फायरिंग की जिसमें से एक गोली उसके हाथ और कमर में लगी जबकि महफूज आलम की हथेली में एक गोली लगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-city-residents-are-sending-suggestions-to-the-district-administration-to-improve-the-traffic-system/">जमशेदपुर

: ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए शहरवासी जिला प्रशासन को भेज रहे सुझाव

रंगदारी को लेकर चलाई गोली

मजीद ने बताया कि जुगसलाई फाटक के पास उसकी टायर की दुकान है. बिक्की ने उससे रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी नही देने पर उसके दुकान में आग भी लगा दी थी. आज उसी बात को लेकर उसने फायरिंग की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही