Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उलीडीह में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत हयातनगर में बाइक सवार अपराधियों ने स्थानीय निवासी मो. इरशाद पर फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर इरशाद को इसके साथियों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इरशाद की छाती में गोली लगी है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-38-students-of-dav-munidih-got-gold-medal-in-math-and-science-olympiad/">धनबाद:

डीएवी मुनिडीह के 38 छात्रों को मैथ व साइंस ओलंपियाड में मिला गोल्ड मेडल
सूचना पाकर डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार अस्पताल पहुंचे. उन्होंनेे इरशात के साथियों से पूछताछ की. साथियों ने बताया कि इरशाद इलेक्ट्रीशियन का काम करता है. वह बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था, तभी बाइक से आए अपराधियों ने उसे रोककर गोली मार दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही