Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची कोर्ट रोड में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल

Jamshedpur : साकची थाना अंतर्गत कोर्ट रोड स्थित मरीन ड्राइव के पास गुरुवार रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. फायरिंग की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर टाइगर मोबाइल के जवान सलमान मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की. मौके से एक खोखा और एक जिंदा गोली बरामद की गई है. घायल को टीएमएच इलाज के लिए भेजा गया है. फिलहाल गोली कैसे लगी है इसकी जांच पुलिस कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार मौके पर कुछ युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को खदेड़ कर गोली मार दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही