Search

 
 
 

जमशेदपुर : अपराधियों ने हाईवे में युवक की हत्या का किया प्रयास

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित सहारा सिटी के पास सोमवार दोपहर बाइक से आए अपराधियों ने एक युवक की हत्या करने का प्रयास किया. हालांकि, युवक अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा और उसकी जान बच गई. इधर, अपराधी भी डिमना चौक की ओर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार अपराधी हथियार लेकर पहुंचे थे. उन्होंने बाइक सवार युवक को रोका. जैसे ही अपराधियों ने हथियार निकाला वैसे ही युवक भाग खड़ा हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dalsa-conducted-legal-awareness-program-at-bodam-block-office/">जमशेदपुर

: बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में डालसा ने चलाया लीगल जागरुकता कार्यक्रम

थाना प्रभारी ने घटना स्थल पर की पूछताछ

सूचना पाकर मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और करीब एक घंटे तक स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली. विनय कुमार ने बताया कि हाईवे में मारपीट की सूचना मिली थी जिसकी जांच की गई है. इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है. जहां तक हथियार की बात है तो इसकी पुष्टि नहीं हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही